ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

उज्जैन के उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की मौत, बिना रैलिंग वाले पुल से कार गिरने से दो पुलिस कर्मी लापता, सर्चिंग जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश, उज्जैन जिले के उन्हेल में पदस्थ पुलिस निरीक्षक अशोक शर्मा के दुःखद निधन की घटना का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शर्मा की कार गत रात शिप्रा नदी में गिर गई थी। पुलिया से गिरी कार मे दो पुलिस अधिकारी अभी लापता है, प्रशासन सर्चिंग में लगा हुआ है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार शाम शिप्रा नदी पर बने बिना रैलिंग वाले पुल से एक कार के गिरने का दर्दनाक हादसा सामने आया। रात में शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में कार नहीं मिल सकी, लेकिन सुबह पुनः शुरू हुई तलाश के दौरान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव कार के अंदर से बरामद हुआ।

अशोक शर्मा थाना लौट रहे थे, जहां वे एक केस की जांच के बाद सब-इंस्पेक्टर मदनलाल और महिला कॉन्स्टेबल आरती पाल के साथ थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद से तीनों पुलिस अधिकारी के फोन बंद आ रहे थे जबकि उनकी अंतिम मोबाइल लोकेशन इसी इलाके की मिली थी। इसके बाद से ही संभावना जताई जा रही थी। अभी मदनलाल और आरती पाल की स्थिति अज्ञात है और उनकीसर्चिंग की जारी है।

श्री शर्मा की कार गत रात शिप्रा नदी में गिर गई थी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी और हैं जो अब दूसरा शव एसआई मदनलाल निनामा का भी मिल गया है।

कांस्टेबल आरती पाल की तलाश जारी है, एसडीआएफ, एनडीआरएफ और पुलिस सर्चिंग में जुटी है। खबर अपडेट जारी है।

Image

अत्यंत दुःखद घटना
गत रात्रि उज्जैन में ड्यूटी के दौरान कार नदी में गिरने के भीषण हादसे में थाना प्रभारी उन्हेल उप निरीक्षक अशोक शर्मा के आकस्मिक निधन से हम सभी अत्यंत मर्माहत हैं।

कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित अधिकारी के रूप में उनकी सेवाएँ सदैव स्मरणीय रहेंगी।

साथ ही उप निरीक्षक मदनलाल निनामा एवं महिला आरक्षक आरती पाल की सतत खोज जारी है, किंतु दुर्भाग्य से उनके जीवित रहने की संभावना नगण्य है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिवारों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें…विनम्र श्रद्धांजलि !! – कैलाश मकवाना डीजीपी एमपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.