Madhya Pardesh/मंदसौर। मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी बीएल डांगी के घर बुधवार अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार ने छापामार बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यश नगर स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 4 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी, यह जांच लगभग 9 से 10 घंटा चली। बीएल डॉगी के आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत के बाद की जा रही इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। दांगी का हाल ही में मंदसौर से दतिया तबादला हुआ है। तबादला के बाद बद्री लाल डांगी मंदसौर से दतिया चले गये। बता दें कि, डांगी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है और ईडी की ये कार्रवाई उसी जांच के सिलसिले में होना मानी जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये भी बता दें कि बीएल दांगी का हाल ही में मंदसौर जिला आबकारी पद से दतिया तबादला किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ जांच टीम के सूत्रों का मानना है कि, इस छापामार कार्रवाई में बड़े खुलासे हो सकते हैं। ऐसे में बीएल दांगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस पार्टी ने सोशल साईड एक्स पर पोस्ट कर लिखा की उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के गृह जिले में पदस्थ रहे आबकारी अधिकारी के घर ईडी की रेड पर कांग्रेस की और से पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग में हुए महाघोटालों की जांच इन छोटी मछलियों से पूरी नहीं होगी। ईडी को भ्रष्ट अधिकारियों के खाते और तिजोरी खंगालने के साथ ही प्रदेश और विभाग के मुखिया से इनके संबंधों की पड़ताल भी करना चाहिए।
डॉगी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके
मंदसौर जिला आबकारी अधिकारी रहे बीएल डॉगी का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। मई 2025 में मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में राती मे शराब की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे, जहा जिला आबकारी बीएल डांगी का एक वीडियो सामने आया था। जहां वीडियो में शराब ठेकेदार पक्ष के लोग जिला आबकारी अधिकारी पर 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते नजर आए थे। इसकी विधिवत शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई थी।