ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे...

भिंड में खाद संकट को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किसानों संग कलेक्टर बंगले पर धरना दिया, विधायक और कलेक्टर के बीच झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश मे सत्ता और शासन प्रशासन के बीच टकराव की खबरें तो सामने आती रही लेंकिन  मध्य प्रदेश के भिंड में बीजेपी विधायक और कलेक्टर के बीच झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में बीजेपी विधायक भिंड कलेक्टर को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद विधायक ने कलेक्टर के मोबाइल की और हाथ से झप्ट्टा मारने की कोशिश की। काफी गहमा-गहमी के बाद कलेक्टर बंगले में वापस चले गए और विधायक गेट पर ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

 विधायक नरेन्द्रसिंह संर्घर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारे जनता लगाती रही।

भिंड में खाद संकट को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किसानों संग कलेक्टर बंगले पर धरना दिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से विवाद के दौरान विधायक ने गाली-गलौज कर हाथ उठाया, सुरक्षा गार्डों ने बीचबचाव किया। किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया। अधिकारी हालात संभालने पहुंचे, आंदोलन उग्र होने की चेतावनी दी गई।
भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी। नरेंद्र कुशवाह कलेक्टर बंगले के बाहर विधायक धरना दे रहे थे, जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था। बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी खोटी सुनाते हुए कुशवाह ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। मौके पर मोजूद सुरक्षा गार्डों ने बीच बचाव किया। इस दौरान कलेक्टर कह रहे हैं कि चोरी नहीं चलने दूगा, वहीं विधायक बोले- तू है सबसे बड़ा चोर..। बता दें इससे पहले भिंड में आईपीएस के साथ भी मारपीट हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह किसानों के साथ कलेक्टर के बंगले पर धरना दे रहे थे। वे लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे कालाबाजारी की आशंका गहरा रही है।
विधायक ने कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी। इसके बाद फोन पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल और भिंड विधायक के बीच हुई बातचीत व मिले आश्वासन के बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया।

न्यूज एवं विडियो सोर्स-सोशल मीडिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.