नईआबादी मंदसौर पुलिस द्वारा दो तस्करो के कब्जे से 7500 नग अवैध मादक पदार्थ नशे की अल्प्राजोलम की गोलिया एवं 7 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, नईआबादी मंदसौर पुलिस द्वारा दो तस्करो को किया गिरफ्तार आरोपीयो के कब्जे से 7500 नग अवैध मादक पदार्थ नशे की अल्प्राजोलम की गोलिया एवं 7 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त ।
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एवं अवैध मादक पदर्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दोरान कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनन्द जिला मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्दैशन में थाना प्रभारी नईआबादी निरीक्षक वरुण तिवारी के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम की गोलिया एवं डोडाचुरा के साथ पकडने में सफलता मिली ।
कार्य का विवरणः- 31 जुलाई 2025 को थाना नईआबादी पर पदस्थ उनि महेन्द्रसिंह यादव द्वारा नालछा माता फंटा हाईवे रोड मंदसौर पर दोराने वाहन चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाईकल सवार लोकेश पिता गोपाल बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासरी सावनकुण्ड मनासा जिला नीमच एवं विक्रम पिता ईन्दर सिंह बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम केडी थाना मनासा जिला नीमच के कब्जे से एनसीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट के 500 पत्ते, प्रत्येक पत्ते में 15 गोलिया, कुल 7500 गोलियो तथा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 7 किलोग्राम जप्त कर आरोपीगणो के विरुध्द अपराध क्रमांक 168/25 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी , उनि महेन्द्रसिंह यादव , प्रआर 653 गगन राठौर, प्रआर 67 उमंग शर्मा, आर 200 विनित घारु, आर 62 संदीप यादव का सराहनीय योगदान रहा।