ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने सरकार के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया, जब उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए बीन बजाई। विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाने का प्रतीकात्मक नाटक प्रस्तुत किया।

मध्य प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार विधानसभा पर प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को सदन के बाहर गिरगिट का प्रतीक यानी खिलौना लेकर प्रदर्शन किया और आज मंगलवार को दो विधायकों को भैंस के मुखौटे पहनाकर प्रदर्शन किया।

इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तंज कसते हुए प्रश्नकाल के दौरान कहा कि ये आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए है। कभी गिरगिट लेकर आते है। आप चुने हुए प्रतिनिधि हैं। मर्यादा बनाकर रखना चाहिए। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाई। कांग्रेस के दो विधायकों को सांकेतिक रूप से भैंस बनाया गया था। किसानों के मुद्दे पर यह प्रदर्शन किया गया। विपक्ष ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सरकार में अन्नदाताओं की सुनवाई नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा- मैंने सदन में भी विपक्ष के सदस्यों से कहा है कि आप ढाई लाख से ज्यादा वोटरों के बीच में से चुनकर आते हैं तो अपनी मर्यादा के आधार पर आपको पूरा अधिकार है। आप सदन में बोलें, महात्मा गांधी के सामने जो बात रखना है, वह रखें।आपको तो फर्क पड़ता नहीं है। लेकिन मुझे तो उन वन्यप्राणी पर दया आती है जो हंसते हुए सोचते होंगे कि यह हमारा रूप बनाकर भैंस क्यों बनना चाहते हैं? मनुष्य योनि को बदनाम कर रहे हैं।कभी गिरगिट बनकर अपनी बात रखते हैं। यह कांग्रेस का रंग बदलने का चरित्र आजादी के बाद से दुनिया ने देखा है। प्रदेश ने देखा है। कांग्रेस हमेशा दो रंग के चरित्र से जीती है तो वह अपने चरित्र को सामने क्यों बता रही है। हम सब जानते हैं कि उनके जमाने में भैंस के आगे बीन बजाने जैसा काम ही चलता था।

राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और उसका आज मंगलवार को दूसरा दिन है। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को गिरगिट खिलौने लेकर प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि सरकार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.