ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर के पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता से अपने विचार रख सके।  यह लोकतंत्र की ताकत है।

मंदसौर। जिले के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने आंदोलन, प्रदर्शन, अपराध और दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग के दौरान बढ़ रहे खतरों को लेकर गहरी चिंता जताई है और सुरक्षा की मांग की है। पत्रकारों ने बताया कि वे लगातार विभिन्न संवेदनशील विषयों की कवरेज में लगे रहते हैं, जिससे कई बार उन्हें असामाजिक तत्वों और भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जीवनसिंह शेरपुर के प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार साथी पर हमला हुआ, जिससे पत्रकारों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हुई है। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है। इसमे मीडिया की भूमिका अहम होती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता से अपने विचार रख सके।  यह लोकतंत्र की ताकत है।  पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  ज्ञापन में निम्नलिखित 4 प्रमुख मांगें रखी गईं:

1. ड्यूटी पर तैनात पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और यदि कोई पत्रकार किसी हमले या असुरक्षा महसूस करे तो तुरंत कार्रवाई हो।

2. जीवनसिंह शेरपुर के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए।

3. पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

4. पत्रकारों के साथ प्रशासन नियमित बैठकें कर संवाद स्थापित करे और गंभीर मामलों पर उनकी राय सुने।

 

                                          पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानूून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

6 लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.