भोपाल। शहर के निशातपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत पर महिला द्वारा मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्रधान आरक्षक को डीसीपी ऑफिस अटैच कर दिया गया है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों को पुलिसकर्मी की मारपीट से अपने शरीर पर चोटें दिखाईं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए जवान को लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले की एसीपी निशातपुरा को सौंपते हुए तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस बीच महिला का मेडिकल भी कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसे फोन करके थाने बुलाया गया। पुलिसकर्मी सुंदर ने कहा कि उसके पति से जुड़ी पूछताछ करनी है। वह अपनी मां को लेकर निशातपुरा थाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरी मां को थाने के बाहर कर दिया गया और मुझे कम्प्यूटर कक्ष में बंद कर दिया गया। वहां एक पुलिसकर्मी नशे में था। उसने मुझे प्लास्टिक के डंडे से बहुत पीटा। मेरे हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया, लेकिन हमें कोई रिपोर्ट या दस्तावेज नहीं दिए गए। हमें घर भेज दिया गया। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी दुश्मनी लेने पर पति, भाइयों और परिवार वालों पर झूठे केस लगाने की धमकी दे रहे है। Copy@EMS
ब्रेकिंग
म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए...
पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि...
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...
बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द...
डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न...
युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...
बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की...
बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प...