ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यानी अब अगले 6 साल के लिए वह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य (डीएसी) सचिव तारिक अनवर ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।
इससे पहले कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह के बयान को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 10 दिनों के अंदर जवाब देने को भी कहा था। इस बयान को पार्टी लाइन से हटकर माना गया था। जिसको लेकर लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।
लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला पर आतंकियों से मिले होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस को नेशनल कॉन्फ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
वहीं, लक्ष्मण सिंह ने गांधी परिवार पर टिप्पणी की थी, ”रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी हैं राहुल जी के, उसने क्या कहा- मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकियों ने हमला किया। ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।”

@Copy New by Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.