ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन

भोपाल । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचने पर महिलाओं ने तिरंगा लहराकर जोरदार स्वागत किया। राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से भोपाल के हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे। उसके बाद उन्होंने खुले वाहन पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ खड़ी सिंदूरी साड़ी पहने महिलाओं के हाथ में तिरंगा झंडा था। वे झंडा लहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत कर रही थीं। पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी थे।

महासम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी देवी अहिल्या सम्मान राष्ट्रीय अलंकरण एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट एवं सिक्का जारी करेंगे। वर्चुअल माध्यम से दतिया तथा सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, इंदौर मेट्रो का लोकार्पण, 21 कि.मी. क्षिप्रा घाट के निर्माण एवं क्षिप्रा-कान्ह नदी पर 21 बैराज का शिलान्यास और 483 करोड़ रुपये के 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण होगा।
महासम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश का यह दौरा है और यहां नारी शक्ति के बीच रहेंगे। भाजपा की ओर से इस आयोजन को लेकर महिलाओं को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दतिया से पहले हवाई जहाज की पायलट महिला ही होगी।
इतना ही नहीं, वाहनों की पायलटिंग से लेकर सुरक्षा व अन्य कार्य में भी महिला अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर बड़ी तादाद में पहुंची हैं। भोपाल में हो रहे इस महासम्मेलन में प्रदेश भर की महिलाएं पहुंची हैं। इस आयोजन में ढाई लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है। पूरी राजधानी पोस्टर व बैनर से पटी है। इतना ही नहीं, महिलाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। Copy@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.