ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

मृत व्यक्तियों को जीवित बताकर अमृत सरोवर तालाब निर्माण, EOW ने 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए13 (2) भ्रनिअ संशोधित 2018 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल (ईओडब्ल्यू) में प्राप्त शिकायत जिसमें आवेदक द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि अनावेदकगणों द्वारा मृत व्यक्तियों को जीवित बताकर अमृत सरोवर तालाब निर्माण मजदूरी दर्शाकर फर्जी दस्तखत कर मजदूरी की राशि आहरण किया गया तथा शासन की योजनाओं में फर्जीवाडा कर स्वयं के द्वारा लाभ प्राप्त किया गया। उक्त शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू जबलपुर, द्वारा की गई। ग्राम पंचायत सचिव श्रीमति देवश्री यादव द्वारा आपराधिक षड़यंत्र रचकर व अपने पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर मृत व्यक्ति कन्नू लाल वर्मन की मृत्यू के पश्चात उसके नाम पर मनरेगा के अंतर्गत उसकी उपस्थिति दर्ज कर कूटरचित मस्टररोल तैयार करना तथा ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेन्द्र यादव द्वारा सुषमा यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अवैध लाभ पहुँचाना व वंदना यादव पत्नि राजेन्द्र यादव को लाडली बहिना योजना का अवैध रुप से लाभ पहुँचाना, प्रमाणित पाये जाने पर जांच उपरांत आरोप प्रमाणित पाये जाने से आरोपी (1) सरपंच, पुन्नू कोल पिता लल्ला कोल उम्र – 48 वर्ष, निवासी- ग्राम समर पिपरिया, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत, जबलपुर (2) उपसरपंच, राजेन्द्र यादव पिता रामनाथ यादव उम्र – 39 वर्ष निवासी-ग्राम खिरहैनी घाट, ग्राम पंचायत बढ़याखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुर ( 3 ) श्रीमति देवश्री यादव सचिव, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुर (4) श्रीमति सुषमा यादव पति रामनाथ उर्फ रम्मू यादव निवासी निवासी – ग्राम खिरहनी घाट, ग्राम पंचायत बढ़याखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुरके विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए13 (2) भ्रनिअ संशोधित 2018 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। @copy EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.