ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

जहां उद्गम होगा, वहां ऊर्जा का स्रोत होगा – कैबिनेट मंत्री श्री पटेल

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का पूजन किया

मंदसौर । पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंदसौर जिले के निपानिया ग्राम में तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया।
विधिवत हवन किया, पूजा अर्चना की एवं हवन में मंत्रोचार के साथ आहुति प्रदान की। इस दौरान लोक सभा सांसद, राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जहां उद्गम होगा वहां ऊर्जा का स्रोत होगा। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा गया है, नदियों के उद्गम स्थल को पवित्र बनाएं, उसकी सफाई करें। इससे जल स्रोत चलने लगेंगे। जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना होगा। पानी का आधार पौधा होता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें, वृक्ष लगाए। छोटी नदियां अगर बारहमासी रहेगी, तो बड़ी नदियां स्वतः चलेगी।

तुम्बड़ नदी ग्राम निपानिया अफजलपुर, कटक्या एवं हतुनिया तीनो ग्रामो की सीमा पर स्थित है। पुर्वजो से प्राप्त जानकारी अनुसार एक संत तीनो ग्राम की सीमा पर कुटीर बनाकर रहते थे। एक शीला पर स्नान करते थे। शीला बहुत लम्बी थी। संत के पास तुंबी (कमण्डल) थी। उक्त तुंबी (कमण्डल) किसी कारण से गिर गई जिसका पानी स्थल पर गिर गया। संत ने उक्त स्थल पर थोड़ा गड्ढा खोदकर स्नान किया। उस तुंबी (कमण्डल) से गिरे पानी ने अपना रास्ता उक्त स्थल से बना लिया जिस कारण उक्त नदी का नाम तुम्बड़ नदी पड़ गया। विगत 10 वर्षों से यहा पानी रहना बंद हो गया है। यह नदी उक्त तीनो ग्रामो की सीमा से होकर ग्राम सींखेड़ी, झिरकन, मारूखेड़ी महादेव, अफजलपुर, ईशाकपुर, रूपावली, लोध, सुरी व सुठी के बीच शक्करखेड़ी से पाड़लिया मारू होकर कुल 35 किमी की दूरी तय करते हुए शिवना नदी में जाकर समाहित हो जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.