मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में एक ही दिन एक ही समय आज 06/05/2025 मंगलबार को 12 बजे प्रदेशभर में जनसेवा मित्र संगठन म प्र द्वारा प्रदेश के 9300 मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की बहाली हेतु मुख्यमंत्री के नाम प्रत्येक जिले के जनसेवा मित्रों द्वारा माननीय जिलाधीश को अपनी बहाली का मांग पत्र सौंपा गया है। जनसेवा मित्र पिछली एक साल से अपनी बहाली हेतु शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आवेदन ज्ञापन दे रहे है साथ ही जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जनसेवा मित्रों की बहाली के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखे गए है परन्तु सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय हमारी बहाली हेतु नही लिया गया है।
बतादें, मध्यप्रदेश, जनसेवा मित्रों ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर दिन रात काम किया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को सफल बनाया। जनसेवा मित्र संगठन के सचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के 15 दिन पहले पूर्व सीएम चौहान ने कहा था कि जनसेवा मित्रों के रोजगार पर कोई संकट नहीं आएगा। वे सरकार में रहे या न रहें, जनसेवा मित्रों की भूमिका प्रभावित नहीं होगी। अब मोहन यादव की सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सुत्रों की माने तो शिवराज द्वारा नियुक्त किए गए जनसेवा मित्रों की इंटर्नशिप 31 जनवरी को खत्म हो गई है। इसके बाद सभी 9300 जनसेवा मित्रों के सेवाएं खत्म हो गई हैं। सेवा से बाहर निकाल दिए गये उनके समर्थ्न मे 6 मई 2025 को मध्यप्रदेश के लगभग 50 जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिये गये है। सभी जिलों में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों व अफसरों को पत्र देकर उनके संज्ञान में मामला लाया गया है।
—————————–पुर्व प्रकाशित समाचार——————————–
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी बेरोजगारी का समाधान कागज़ी वादों से नहीं, ठोस फैसलों से होगा। विधायक डॉ.हिरालाल अलावा ने सीएम को पत्र लिखकर कहा की मध्यप्रदेश मे बेरोजगार हुए 9300 जनसेवा मित्रों की पुनः बहाली की जावे। बेराजगारों के भविष्य की चिंता को लेकर प्रदेश के अलग अलग क्षेत्र से विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर तुरंत जनसेवा मित्रों की भर्ती प्रक्रिया की मांग का मुद्धा उठ रहा है लेकिन डॉ.मोहन यादवइ स मुद्धे कब ध्यान देगे यह एक अलग बात है।
बतादें, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश मे लगभग 9300 जनसेवा मित्रों को रोजगार दिया गया था, जिसे नई सरकार मे हटाकर बेरोजगार कर दिया। हटाए गये सभी बैरोजगार जनसेवा मित्रों द्वारा भोपाल मे कई बार आदोंलन कर अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहूॅचानें के प्रयास किये गये लेकिन कोई सुनवाई नही हूई। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की मांगों को लेकर मनावर विधायक डॉ.हिरालाल अलावा ने विधानसभा मे प्रश्न लगाकर जानकारी भी मांगी और बेरोजगार हुए 9300 जनसेवा मित्रों की पुनः बहाली की मांग का मुद्धा उठाया गया। विधायक डॉ.अलावा के अलाव अन्य कई विधायको और जनप्रतिनिधयों ने जनसेवामित्रों की मांगों के समर्थन मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखें गये।
👉 जनसेवा मित्र गाँव-गाँव में सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का काम कर रहे थे।
👉 सरकार बदलते ही बिना किसी वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था किए 9300 परिवारों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया।
👉 हर स्तर पर आवेदन, ज्ञापन देने के बावजूद किसी ने आवाज़ नहीं सुनी!
📢 हम मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मांग करते हैं कि जनसेवा मित्रों को पुनः नियुक्त किया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए!