ब्रेकिंग
career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओ... ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी ... कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एव... मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्... हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख... मंदसौर के संजीत रोड़ ग्राम पंचायत जग्गाखेड़ी मे शराब दुकान का महिलाओं द्वारा तोड़फोड़, पुलिस थाना वायडी ...

धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचार वाली भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व को परिवार मानती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस सिद्धांत पर चल रही राज्य सरकार सभी के हित और कल्याण के लिए समर्पित है। परिवारों का वातावरण खराब न हो, मेहनत से कमाए गए पैसे का उपयोग परिवार के हित में हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ही शराबबंदी लागू की गई है। धार्मिक नगरों में पवित्र भाव की अनुभूति होती है, अत: प्रदेश में विद्यमान 19 देव-स्थानों की गरिमा को बनाए रखने के लिए ही इन स्थानों पर शराबबंदी लागू की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया में शराबबंदी लागू करने के लिए आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दतिया में शराबबंदी के लिये नागरिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दतिया सहित प्रदेश में जहां-जहां देवी मां की कृपा है, वहां देवी लोक विकसित किए जाएंगे। चित्रकूट सहित भगवान श्रीराम से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों का श्रीराम वनपथ गमन मार्ग के अंतर्गत उन्नयन किया जा रहा है। इसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण की जहां-जहां भी लीलाएं हुईं, उन स्थानों को भी तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति के मूल भाव “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामय:” के अनुरूप राज्य सरकार सबके कल्याण के लिए ही समर्पित भाव से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। राज्य सरकार के लिए कृषकों का हित सर्वोपरि है, किसानों को उनकी मेहनत और उपज का सही दाम मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए ही 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश के लिए ‘केन-बेतवा’ लिंक परियोजना और ‘चंबल-काली सिंध-पार्वती’ नदी जोड़ों परियोजना जैसी सौगात प्रदेश को दी है। साथ ही ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से जमीन नहीं बेचने का आहवान करते हुए कहा कि इन नदी जोड़ो परियोजनाओं से दतिया भी लाभान्वित होगा और किसान परिवारों का खुशहाल जीवन सुनिश्चित है। डबल इंजन की सरकार में जनता का हित सर्वोपरि है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनावश्यक खर्चों से परहेज करने के लिए जनसामान्य को प्रेरित करते हुए कहा कि विवाह और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में अनावश्यक खर्च करना व्यर्थ है। अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके भविष्य निर्माण पर ध्यान देना ही परिवारों की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। हर गरीब को रहने के लिए पक्का मकान, हर जरूरतमंद के लिए भोजन की व्यवस्था जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में संचालित सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की गतिविधियां राम राज्य के आदर्श के समान है।

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया सहित प्रदेश के अनेक धार्मिक शहरों में शराबबंदी का जो निर्णय लिया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। शराब की लत के कारण अनेक परिवार परेशानी झेलते हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध हों, इसके लिये मुख्यमंत्री द्वारा न केवल देश में बल्कि विदेशों में जाकर उद्योगपतियों से चर्चा कर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के सार्थक प्रयास किए हैं। उनके प्रयासों से ही अनेक उद्योगपतियों ने प्रदेश में आकर उद्योग धंधे स्थापित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है।

विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि माँ पीताम्बरा की नगरी दतिया में शराबबंदी का जो ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इसके लिये दतिया के सभी निवासी मुख्यमंत्री के प्रति आभारी हैं।

मुख्यमंत्री ने माँ पीताम्बरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को दतिया में माँ पीताम्बरा माई के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा सहित जन-प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओं को पत्रकारिता को स्वरोजगार बनाने के लिए प्रेरित करना, जागरूक करना।     |     ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने जमानत दी     |     कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।     |     मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 5,800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली उज्जैन-बदनावर मार्ग का लोकार्पण किया     |     हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत     |     गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे     |     मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार     |     धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर के संजीत रोड़ ग्राम पंचायत जग्गाखेड़ी मे शराब दुकान का महिलाओं द्वारा तोड़फोड़, पुलिस थाना वायडी नगर मे नामजद व 10 से 15 अज्ञात के विरूद्व वाहन मे तौड़फोड करने का प्रकरण दर्ज     |