ब्रेकिंग
तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की य... career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओ... ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी ... कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एव... मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्... हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख...

लोकायुक्त पुलिस ने रू. 5000 राशि रिश्वत लेते बनखेड़ी ग्राम पंचायत सरपंच को गिरफ्तार किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पंक्चर बनाने वाले गरीब से दुसरी किसत जारी करने के नाम पर मांगी थी राशि

भोपाल। मध्यप्रदेश, जबलपुर लोकायुक्त की पुलिस ने बनखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी एक पंचर की दुकान चलाता था, जिसे कि कई दिनों से सरपंच रुपए के लिए परेशान कर रहा था।
दरअसल फरियादी नागराज को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई थी। जिसे सरपंच और सचिव के साइन के बाद ही जारी किया जाता है। मार्च 2025 में आवास योजना की प्रथम किस्त का भुगतान नागराज को हो चुका था, अब जल्द ही अगली किस्त मिलनी थी, जिसके लिए सरपंच कमल प्रसाद पटेल ने फरियादी से रिश्वत की मांग की थी। ग्राम बनखेड़ी तिगड्डा में साइकिल पंचर की छोटी सी दुकान चलाने वाले फरियादी नागराज के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह रिश्वत दे सके। कई बार सरपंच के सामने अपनी समस्या रखते हुए नागराज ने बताया कि आवास योजना की राशि मिल जाने के बाद जरूर पैसे दे देगा, पर अभी नहीं है।
नागराज की बातों को सरपंच कमल प्रसाद पटेल पर किसी भी तरह का असर नहीं हो रहा था, लिहाजा चेतावनी दी कि अगर 5 हजार रुपए नहीं मिले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि नहीं मिलेगी। सरपंच की चेतावनी से डरकर फरियादी ने गांव के अपने एक दोस्त को सारी बात बताई, जिसके बाद फैसला लिया गया कि सरपंच के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की जाएगी।
मझौली तहसील के ग्राम बनखेड़ी में रहने वाले फरियादी नागराज ने बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त एसपी से सरपंच की शिकायत की। जांच के दौरान पाया कि आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा है। गुरुवार की दोपहर को नागराज ने रिश्वत के पैसे देने के लिए आरोपी को अपनी पंचर की दुकान पर बुलाया, इस दौरान लोकायुक्त पुलिस आसपास तैनात थी।
सरपंच कमल प्रसाद पटेल ने जैसे ही 5 हजार रुपए लिए तुरंत ही लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों उसे गिरफ्तार कर लिया। सरपंच के गिरफ्त में आते ही गांव में भीड़ लग गई, जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस आरोपी सरपंच को सर्किट हाउस दो में लेकर आ गई। कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की यात्रा कराएगी     |     career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओं को पत्रकारिता को स्वरोजगार बनाने के लिए प्रेरित करना, जागरूक करना।     |     ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने जमानत दी     |     कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।     |     मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 5,800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली उज्जैन-बदनावर मार्ग का लोकार्पण किया     |     हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत     |     गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे     |     मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार     |     धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |