ब्रेकिंग
तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की य... career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओ... ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी ... कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एव... मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्... हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख...

मंदसौर नगर पालिका परिषद का 542 करोड़ रुपए का वित्तीय बजट हमने सर्व सहमति से पारित किया- अध्यक्ष रमादेवी गर्जर

Imageमंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी बंशीलाल गर्जर ने बताया की आज नगर पालिका परिषद मंदसौर का बजट सम्मेलन आहूत किया गया। 542 करोड़ रुपए का वित्तीय बजट हमने सर्व सहमति से पारित किया है।

बजट में नगर विकास के अनेक प्रावधान किए गए हैं। हम नगर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नगरपालिका की बजट बैठक आज 27 मार्च गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे नगर पालिका सभागृह में नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता में रखी गई थी। इस बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुमानित आय व्यय (बजट) पर चर्चा की गई। नगर पालिका के सभी पार्षदगण बैठक में शामिल हुए।

Image वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुमानित आय-व्यय का बजट स्वीकृत, नगर विकास के लिये कई नये प्रस्ताव हुए शामिल
मन्दसौर नगरपालिका परिषद की बजट बैठक 27 मार्च गुरूवार को नपा सभागृह में आयोजित की गई। नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बजट बैठक में सीएमओ सुधीरकुमारसिंह, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला, राजस्व वित्त एवं लेखा समिति की सभापति श्रीमती कौशल्या प्रहलाद बंधवार सहित नपा के सभापतिगण, पार्षदगण उपस्थित थे।

राजस्व वित्त एवं लेखा समिति की सभापति श्रीमती कौशल्या प्रहलाद बंधवार ने इस बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित आय-व्यय का बजट परिषद के सम्मुख रखा। बजट के प्रमुख बिन्दूओं को परिषद के सदस्यों के सम्मुख रखते हुए श्रीमती बंधवार ने परिषद को अवगत कराया कि इस बजट में नपा परिषद के लिये 5 अरब 42 करोड़ 11 लाख 650 रू. की आय व 5 अरब 40 करोड़ 63 लाख 61 हजार 650 रू. की अनुमानित व्यय प्रस्तावित है। बजट में 1 करोड़ 48 लाख रू. की बचत अनुमानित है। इस वर्ष बजट में आय व व्यय में तालमेल रखते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिये जलकर, संपत्ति कर एवं अन्य करों में कुछ वृद्धि का प्रावधान किया गया है ताकि विकास कार्यों के लिये मंदसौर नगरपालिका को पर्याप्त राशि प्राप्त हो और धनराशि के अभाव में विकास कार्य प्रभावित न हो। नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की परिषद का बजट प्रस्तुत करते हुए राजस्व समिति सभापति श्रीमती बंधवार ने मंदसौर नगर के चहूंमुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए 2025-26 के वार्षिक बजट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार नगर में गीता भवन बनाये जाने हेतु 15 करोड़ रू., सिंहस्थ योजनान्तर्गत नगर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु 35 करोड़ रू , सिवरेज योजना प्रथम चरण हेतु 164 करोड़ रू., नपा कार्यालय में रिकार्ड रूम व नवीन हाल निर्माण व नपा कार्यालय उन्नयन हेतु 5 करोड़ रू., गौरव दिवस मनाने हेतु 25 लाख रू., मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण अंतर्गत नगर में विभिन्न विकास कार्य हेतु 6 करोड़ रू, कायाकल्प अभियान सहित नई सड़कों के निर्माण के लिये 10 करोड़ रू., नाला, नाली, स्लेब निर्माण हेतु 2 करोड़ रू., संजय गांधी उद्यान के उन्नयन व अन्य कार्यों के लिये 7 करोड़ रू., मछली मार्केट व स्लाटर हाउस के रखरखाव रिपेरिंग कार्य हेतु 10 लाख रू., नईआबादी सब्जी मार्केट में नये काम्पलेक्स के निर्माण हेतु 25 करोड़ रू. आंगनवाड़ी भवनो, ऑडिटोरियम एवं कम्यूनिटी हाल के निर्माण के लिये 50 लाख रू. नई पुलियाओं के निर्माण हेतु 50 लाख रू., सीमेंट डामर क्रय करने हेतु 45 लाख रू., अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य हेतु 50 लाख रू., नगर में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के लिये जिम एवं अन्य निर्माण हेतु 30 लाख रू., संत कंवरराम द्वार हेतु 60 लाख रू. तालाबों के गहरीकरण हेतु 10 लाख रू., चौराहों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं मूर्ति स्थापना हेतु 2 करोड़ 50 लाख रू., नगरपालिका कॉलोनी में शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण हेतु 75 करोड़, रू., गांधी धर्मशाला के स्थान पर नये काम्पलेक्स के निर्माण के साथ ही नये हाल के निर्माण के लिये 50 लाख रू., पशुपतिनाथ मेला हेतु 1 करोड़ रू., खिड़कीमाता मेला हेतु 10 लाख रू., नाहर सैय्यद मेला हेतु 30 लाख रू., नवीन फायर स्टेशन निर्माण हेतु 56 लाख 72 हजार रू., सीवरेज योजना प्रथम चरण हेतु 1 करोड़ 64 लाख रू., प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु 2 करोड़ रू., सम्बल योजना सहित श्रम विभाग की समस्त योजनाओं हेतु 3 करोड़ रू. की राशि बजट में रखी गई है।
श्रीमती बंधवार ने बजट में नगर में प्रकाश व्यवस्था हेतु वेपर/सोडियम लेम्प एवं हाईमास्क को क्रय करने हेतु 2 करोड़ रू., नये खम्बों को लगाने एवं मरम्मत आदि कार्यों के लिये 2 करोड़ रूपये, नये पोल लगाने, पोल शिफ्टिंग कार्य हेतु 50 लाख रू. की राशि भी रखी गई है। बजट में नई पाईप लाईन बिछाने हेतु 30 लाख रू., जल प्रदाय उपकरणों की मरम्मत व नई सामग्री क्रय करने हेतु 1 करोड़ रूपये, पाईप लाईन मरम्मत एवं सीवर पाईप लाईन हेतु 20 लाख रू., नवीन सबमर्सिबल पम्प क्रय करने, जनरेटर आदि कार्य हेतु 20 लाख रू. की राशि बजट में रखी गई है। इस बजट में काला भाटा में जनभागीदारी योजना अंतर्गत पिकनिक स्पॉट के विकास हेतु विभिन्न कार्य कराने के लिये 15 लाख रू., नलकूप खनन, कुआं निर्माण, कुएं बावड़ी के गहरीकरण के लिये 35 लाख रू., नगर के मुख्य मार्गों पर विद्युत पोल लगाने, पुराने पोल को हटाने (शिफ्टिंग) एवं डिवाईडर पर नई विद्युत लाईट लगाने हेतु 50 लाख रू., नगर में विभिन्न स्थानों पर नई टंकियों के निर्माण एवं पुरानी बनी टंकियों की सफाई हेतु 30 लाख रू., रामघाट बैराज पर आटोमेटिक गेट सहित नये बांध के निर्माण हेतु 50 लाख रू., रामघाट पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण व सुुंदर उद्यान के निर्माण हेतु 25 लाख रू., मंदसौर मंे तीन स्थानों पर नई टंकियों के निर्माण हेतु 5 करोड़ रू., सीवर लाईन सहित कई कार्यों हेतु 1क रोड़ रू., रामघाट में नवीन फिल्टर प्लांट एवं अन्य कार्यों हेतु 5 करोड़ रू., ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था एवं जलसंकट की स्थिति निर्मित होने पर अत्यावश्यक व्यय में कुल 48 लाख रू. का प्रावधान किया गया है। चम्बल पाईप लाईन रखरखाव हेतु 2  लाख रू. की राशि का प्रावधान भी किया गया।
नपा परिषद के बजट में स्वच्छता सामग्री क्रय करने हेतु 10 लाख रू., नालियों में दवाईयों के छिड़काव हेतु 30 लाख रू., नपा केवाहनों के मरम्मतीकरण, बीमा के लिये कुल 32 लाख रू, 2 नये ट्रेक्टर, 4 हाइड्रो ट्राली एवं अन्य की खरीदी हेतु 30 लाख रू. की राशि रखी गई है। नपा के सफाई मित्रों को दी जाने वाली वर्दी के लिये 25 लाख रू., स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत बनने वाले नवीन शोचालय व सुविधाघरों के लिये 50 लाख रू. पुराने सुविधाघरों/मूत्रालयों की मरम्मत एवं नवीन मुत्रालय निर्माण हेतु भी क्रमशः 45 व 30 लाख रू. की राशि रखी गई है। स्वच्छता के कार्यों को तत्परता से करने हेतु नवीन जेसीबी /पोकलेन/डम्पर आदि की खरीदी के लिये 2 करोड़ रू., कचरे को फैलने से रोकने के लिये जालीनुमा कचरा घर (जहा जरूरी है) बनाने हेतु 50 लाख रू., लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार/शव वाहन रखरखाव हेतु 1 लाख रू. की राशि बजट में रखी गई है। कचरे के निपटान हेतु आधुनिक उपकरण क्रय करने व अन्य कार्य जो ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर किये जाने हेतु आवश्यक है उसके लिये 1 करोड़ रू. की राशि भी बजट में रखी गई है। ग्रीष्म ऋतु में वर्षा के पूर्व बड़े नालों की सुफाई, जलकुंभी की सफाई आदि कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रू. की राशि भी रखी गई है। नपा के द्वारा संचालित औषधालयों के लिये औषधि क्रय करने हेतु 2 लाख रू., नवीन कांजी हाउस के निर्माण एवं पुराने कांजी हाउस में आवश्यक घास व अन्य कार्यों हेतु 2 लाख रू. की राशि रखी गई है। नपा परिषद के बजट में नये भवनों के निर्माण, पुराने भवनों को रिपेरिंग करने, वाचनालय निर्माण, दुकाने व शापिंग काम्पलेक्स के निर्माण हेतु 50 लाख रू., 10 मेगावाट क्षमता का सोलर विद्युत उत्पादन (स्थापना) हेतु 50 लाख रू., नगर के उद्यानों के विकास और उन्हें आदर्श उद्यान के रूप में विकसित करने हेतु उद्यानों में मनोरंजक उपकरण लगाने सहित अन्य कार्यों हेतु 50 लाख रू., पौधे क्रय करने एवं उद्यान शाखा संबंधी उपकरण क्रय करने के लिये 25 लाख रू., उद्यानों की बाउंड्रीवाल व अन्य कार्यों हेतु 15 लाख रू. बजट में रखे गये है। उद्यानों की को आदर्श स्वरूप देने हेतु उनमें फव्वारे लगाने, झूले चकरी सहित मनोरंजक उपकरण लगाने एवं पौधरोपण कार्य हेतु 1 करोड़ 10 लाख रू. की राशि रखी गई है। उद्यानों की बाउण्ड्रीवाल एवं उद्यानों के विकास का कार्य जनभागीदारी या आउटसोर्स में कराने हेतु 1 करोड़ रू. का प्रावधान किया गया है।
नपा परिषद के प्रस्तावित बजट में इन करों में की गई वृद्धि- वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तुत बजट में विभिन्न करो में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। नामांतरण शाखा के छानबीन शुल्क को 2 प्रतिशत यथावत रखते हुए नामांतरण शाखा के अन्य करो में वृद्धि की गई है, पंजीकृत दानलेख/हिब्बानामा/हक त्याग पत्र, बंटवारा लेख, वसीयतनामा, उत्तराधिकारी नामांतरण शुल्क में आंशिक संशोधन किया गया है। कॉलोनी नामांतरण की राशि 1 रू. प्रति वर्गफिट निर्धारित की गई है। डायवर्शन उपरांत नवीन सम्पत्तियों पर छानबिन शुल्क की राशि में भी बड़ोत्तरी की गई है। जलकार्य शाखा के करों में भी बदलाव किया गया है। नल कनेक्शन की अमानत राशि भी बड़ाई गई है। साथ ही जलकर की मासिक राशि जो कि उपभोक्ताओं से हर माह ली जाती है उसमें वर्तमान प्रचलित जलकर की दरों में 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है। भवन निर्माण अनुमति में आवासीय व व्यवसायिक दोनों में लगभग 1 हजार रू. की राशि बड़ाई गई है। राजस्व शाखा के द्वारा ली जाने वाली सम्पत्ति कर की राशि भी बड़ाई गई है औरउसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन (स्वच्छता) कर में सलाना 60 व 70 रू. की मामूली वृद्धि की गई है। नपा में आवेदन शुल्क की राशि 10 रू. से बड़ाकर 20 रू. एवं प्रतिलिपि शुल्क 10 रू. से बड़ाकर 20 रू. प्रति पृष्ठ किया गया है। पशु हाट में आने वाले पशु का प्रवेश शुल्क 5 से बड़ाकर 25 रूपये किया गया है। तरण ताल का शुल्क प्रतिनिधि व मासिक दोनों में ही बड़ाया गया है। अब यह 50 रू. प्रतिदिन व 1000 रू. मासिक किया गया है। इन सभी शुल्कों तथा करों में वृद्धि का उद्देश्य यह है कि नपा की आय व व्यय में तालमेल बना रहे तथा नगर के विकास के लिये नये निर्माण कार्यों के लिये नपा परिषद को पर्याप्त राशि प्राप्त हो। कई वर्षों के बाद नपा के करो व शुल्क में वृद्धि की गई है।
नपा की बजट बैठक में अपने विचार रखते हुए पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकेश खमेसरा नपा सभापति श्रीमती निर्मला चंदवानी, श्रीमती दीपमाला मकवाना, निलेष जैन, पार्षद भारती पाटीदार, सुनीता भावसार, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला,  ने वर्ष 2025-26 के बजट को ऐतिहासिक व नगर के विकास के पथ पर आगे बड़ाने वाला बजट बताया। नपा नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी, पार्षद सुनील बंसल, संगीता गोस्वामी, तरूण शर्मा ने बजट पर अपने विचार रखते हुए बजट को बनाते समय जनप्रतिनिधियों की रात को अधिक महत्व देने का सुझाव दिया। नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने करो में वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध भी किया।
बैठक में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला,पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, सभापतिगण सत्यनारायण भांभी, रमेश ग्वाला, दीपमाला मकवाना, शांति दिनेश फरक्या, निलेष जैन, निर्मला नरेश चंदवानी, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि कपिल भण्डारी, पार्षदगण आशीष गौड़, प्रीतम पंचोली, ईश्वरसिंह चौहान एड., सुनीता अशोक भावसार, प्रमिला संजय गोयल, दिव्या अनूप माहेश्वरी, सुनीता नंदलाल गुजरिया, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, खेरूनबी शेहजाट पटेल, श्रीमती संगीता शैलेन्द्र गोस्वामी, श्रीमती बब्बन युसुफ गौरी, श्रीमती माया नीलमचन्द्र भावसार, श्रीमती भावना जयप्रकाश पमनानी, कमलेश सिसौदिया,  शराफत शेख, गोवर्धन कुमावत, दीपक गाजवा, गरिमा हितेन्द्र भाटी, भारती धीरज पाटीदार, मंजू अनिल मालवीय भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में राष्ट्रगान हुआ और बजट के स्वीकृत होने की घोषणा की गइ।
मंदसौर नगर के चहुंमुखी विकास में सहायक होगा बजट- श्रीमती गुर्जर
मंदसौर नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने बजट के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि वर्ष 2025-26 का यह वार्षिक बजट मंदसौर नगर के चहुंमुखी विकास में सहायक होगा। बजट में विकास कार्यों के लिये धनराशि के प्रावधान में कोई कसर नहीं रखी गई है। अमृत योजना 1 एवं 2, सीवरेज योजना की स्वीकृति के बाद मंदसौर नगर में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। नपा कॉलोनी के स्थान पर शापिंग काम्पलेक्स एवं नईआबादी सब्जी मंडी शॉपिंग काम्पलेक्स के निर्माण से नपा की आय में बढ़ोत्तरी होगी। जिसका लाभ आगामी समय में पूरे मंदसौर नगरवासियों को होगा।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मंदसौर को मिल रहा है-श्रीमती बंधवार
बजट प्रस्तुत करते हुए व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में राजस्व समिति  सभापति श्रीमती बंधवार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मंदसौर नगर की जनता को भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं से मंदसौर नगर लाभान्वित हुआ है। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना से मंदसौर  नगर की सड़कों के लिये भी राशि स्वीकृत हुई हैं। हमारी नपा परिषद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव का इसके लिए आभार व्यक्त करती है। नपा परिषद लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर को भी मंदसौर नगर को सांसद निधि से पर्याप्त राशि देने के लिये धन्यवाद देती है।Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की यात्रा कराएगी     |     career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओं को पत्रकारिता को स्वरोजगार बनाने के लिए प्रेरित करना, जागरूक करना।     |     ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने जमानत दी     |     कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।     |     मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 5,800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली उज्जैन-बदनावर मार्ग का लोकार्पण किया     |     हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई,मौत     |     गोवंश के साथ कुकर्म-पुलिस ने विजय अहिरवार, द्वारका गोस्वामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी, श्री शाह, श्री गडगरी का धार, अशोक नगर, भोपाल और नीमच आगमन होंगे     |     मत्स्य महासंघ का आउटसोर्स कर्मचारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार     |     धार्मिक नगरों में पवित्र भाव और परिवारों में स्वस्थ वातावारण बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |