ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड सोसायटी बनाकर ठगी करने वाले तीन व्यक्यिं को 5-5 साल की सजा

भोपाल। साल 2015 में झांसी के सिपरी बाजार के रहने वाले नवीन शर्मा और पूजा शर्मा द्वारा भोपाल के बैरागढ़ थाना इलाके में आरडी और एफडी के नाम पर पैसे जमा करवाकर ठगी किये जाने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपी नवीन शर्मा, पूजा शर्मा और नितिन जैन को दोषी करार देते हुए भोपाल जिला न्यायालय ने 5-5 साल की सजा के साथ ही तीनों के ऊपर कुल 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की सजा सुराई है।

आरोपियों ने 69 लोगों के साथ 33 लाख 9 हजार 30 रुपए की ठगी की थी। शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक सुनील मालवीय ने पैरवी की है। जानकारी के अनुसार नवीन शर्मा और पूजा शर्मा ने क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड सोसायटी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिये लालच दिया की यदि वह उनकी सोसायटी में रकम जमा करते है, तो उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा और कम समय में ही उनका सारा पैसा दोगुना कर वापस लौटा दिया जाएगा।

उनके जाल में फंसकर लोगों ने अपनी रकम इंवेस्ट की लेकिन रकम वापस करने का समय आने पर आरोपियों ने ठगी कर सारी रकम हड़प ली। सूनवाई पूरी होने पर अपर सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने अपने दोषी करार देते हुए सजा से दण्डित किया। Copy @EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.