ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

शामगढ़ नगर मोर्चा मंडलअध्यक्ष व बीएमओ के बीच विवाद, कालर पकड़ा पकड़ी/शामगढ़ टीआई धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायती आवेदन दिया है और मामले की जांच की जा रही

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले के शामगढ़ शासकीय अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव मालवीय और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बीमओ डॉ. मनीष दानगढ़ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। घटना को लेकर एमपी कांग्रेस के सोशल मीडिया एक्स हेण्डल पर विडियो पोस्ट के बाद मे मामले को लेकर राजनैतिक सियासत तेज हो गई।

मामले को लेकर बीएमओ डॉ. मनीष दानगढ़ ने बताया कि शनिवार को वे अपने सहयोगी डॉक्टरों के साथ अस्पताल के इमरजेंसी रूम में बैठे थे, इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव मालवीय मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए वहां आए और उन्होंने स्टाफ से अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल चार्जिंग करने की मांग की। अभद्रता करने से रोकने पर की उन्हौने धक्का-मुक्की की। जब उन्होंने भाजपा नेता को उन्हें स्टाफ से सभ्य व्यवहार करने की सलाह दी, तो वह आक्रोशित हो गए और धक्का मुक्की कर हाथपाई करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो धक्का-मुक्की और एक दुसरे की कालर पकड़ा पकड़ी तक त पहुंच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद रविवार सुबह बीमओ ने शामगढ़ पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया है। वहीं,दुसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया। मामले में युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव मालवीय से उनका पक्ष जानने के लिए किए उनके सेलफोन पर सम्पर्क करना चाहा लेकिन सम्पर्क नही हो पाया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों की गुंडागर्दी प्रदेश में चरम पर है! मंदसौर जिले के शामगढ़ में युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव मालवीय ने अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट कर सत्ता की धौंस दी! शून्य कानून व्यवस्था और जंगलराज में गुंडे भाजपाई बनकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं! जैसे भाजपा की सदस्यता गुंडागर्दी का लाइसेंस हो!

शामगढ़ टीआई धर्मेंद्र शिवहरे ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायती आवेदन दिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि अगर गलत हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.