ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

बलात्संग में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख 50 हजार की मांग, न्यायालय ने नशीला पदार्थ खिलाने वाले दो आरोपियों को 5-5 वर्ष का कारावास

मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता ने एक प्रकरण में 2 आरोपियों मोहम्मद साजिद मंसूरी निवासी चिकलाना एवं मनीषा पति दिलीप राठौर निवासी मंदसौर को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 6-6 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया है।

लोक अभियोजक तेजपालसिंह शक्तावत ने बताया कि सिटी कोतवाली थाने में फरियादी विजयराज आंजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 दिसंबर 2022 को सायं 4 बजे के लगभग नाकां नम्बर 10 के पास आरोपियों ने नशे जैसी वस्तु को चाय में मिलाकर पिलाया था। उपरांत दोनों आरोपियों ने एक मित्र के कमरे पर नशे की हालत में ले जाकर फरियादी के कपड़े उतारकर नग्न अवस्था के वीडियो बनाकर दोनों आरोपियों ने फरियादी को बलात्संग के प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर फरियादी से 7 लाख 50 हजार रूपए राशि की मांग की थी। उपरांत कोतवाली पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में 15 साक्षियों के कथन कराए गए एवं 38 दस्तावेजों को प्रमाणित कराया गया। न्यायालय ने साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपीगण मोहम्मद साजिद मंसूरी ने निवासी चिकलाना एवं मनीषा पति दिलीप राठौर को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 6-6 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया गया। अभियोजन की ओर से प्रकरण में पैरवी लोक अभियोजक, तेजपालसिंह शक्तावत, अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवानसिंह चौहान, भगवतीलाल शर्मा ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.