ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन की, उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा महाकाल की कृपा से राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा

Madhya pardesh// उज्जैन । महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य नई प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज राष्ट्रपति भी मध्यप्रदेश की यात्रा पर आ रही हैं, और उनकी ओर से सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “महाकाल ने सबको आशीर्वाद दिया है और मध्यप्रदेश प्रगति के नए सोपान पर चल रहा है। आज महामहिम राष्ट्रपति मध्यप्रदेश आ रही हैं, और मैं अपनी ओर से उनका अभिनंदन करता हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज विक्रम उत्सव की शुरुआत हो रही है, और यह पूरे राज्य के सभी मंदिरों में एक साथ मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा विक्रम उत्सव और महाशिवरात्रि दोनों का आनंद और कृपा प्रदेशभर में बांटी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सब आज महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं और विशेष रूप से विक्रमादित्य की नगरी की यात्रा के दौरान उनका अभिनंदन करेंगे। यह समय हमारे लिए गर्व का विषय है, हम महाशिवरात्रि के साथ-साथ विक्रम उत्सव भी मना रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में हो रहे आयोजनों से राज्य के विकास में और भी गति आएगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कई अहम योजनाओं और पहलुओं पर काम करना शुरू किया है, जो मध्यप्रदेश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जरूरी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा महाकाल की कृपा से राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और विक्रम उत्सव के रूप में राज्य को एक और ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।
महाकाल मंदिर में उन्होंने पत्नी संग पूजा अर्चना की। बाद में एक्स पोस्ट के जरिए बताया- आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण के लिए प्रार्थना की। News By Copy@khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.