ब्रेकिंग
विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया... राहुल गांधी की 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता' वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कह... पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी य... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन गांधी सागर अभयारण्य में 'पावक' और 'प्रभास' 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण... हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्र...

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातीय जनगणना कराएगी

इंदौर । बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी 2025 सोमवार को कांग्रेस ने बड़ी रैली की। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस जातीय जनगणना कराएगी और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार को भी गिरा देगी। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत सोमवार को इंदौर के महू में रैली का आयोजन किया। महू डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है। यहां के वेटरनरी महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जातीय जनगणना कराए जाने का वादा किया।
उन्होंने आगे कहा कि देश के पिछड़ों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी आबादी है और उन्हें अपनी आबादी का ही पता नहीं है। यह पिछड़ों के साथ दलित आदिवासियों के साथ अन्याय है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश की न्यायपालिका में इस वर्ग के कितने लोग हैं, प्राइवेट कॉलेज और विश्वविद्यालय में इस वर्ग के कितने लोगों के हैं, यह किसी को नहीं पता। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातीय जनगणना कराएगी। इसके साथ ही आरक्षण की जो 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार है, उसे भी गिरा दिया जाएगा।
इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, आरएसएस और भाजपा संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर और खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। डॉ. अंबेडकर, महात्मा गांधी और हिंदुस्तान के महापुरुषों की आवाज इस संविधान में है।
इस रैली की अनुमति को लेकर काफी विवाद हुआ था। प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी। प्रशासन ने पहले 23 जनवरी को अनुमति जारी की थी और उसमें कार्यक्रम में घोषणा के दौरान कोई भी राजनीतिक व धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित रहने का जिक्र किया गया था। कांग्रेस की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। परिणामस्वरूप प्रशासन की ओर से संशोधन पत्र जारी किया गया। इस पत्र में राजनीतिक भाषण की अनुमति दी गई और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया गया था। महू की इस रैली में देश के विभिन्न हिस्सों के नेता पहुंचे, वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे थे। News@Copy Khas Khabar
Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |     राहुल गांधी की ‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य चुनाव आयोग को बदनाम करना है, जो पूरी तरह से बेतुका है     |     पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 16 अधिकारियों को मिला सम्मान     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन     |     गांधी सागर अभयारण्य में ‘पावक’ और ‘प्रभास’ 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |     मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |