मंदसौर। जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन 20 जनवरी 2024 को संपन्न हूए। चुनाव अधिकारी अभिभाषक प्रफृल यर्जुवेदी के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु रघुवीरसिंह पंवार निर्वाचित हूए।
संघ के उपाध्यक्ष हेतु अजय भावसार, सचिव हेतु प्रविण कुमार जैन, सहसचिव हेतु प्रविण कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष हेतु सुनिल सिंह गौतम, पुस्तकालय सचिव हेतु विजय आसेरी एवं 7 कार्यकारिणी सदस्यों चन्द्रेश कुमार सोलंकी, अनुराग दिवाकर, धमेन्द्रसिंह सौलंकी, अनिल कुमार शर्मा, अजयसिंह पुरावत, विरेन्द्र भादवीया, श्रीमति शकुतंला नागदा निर्वाचित हूए।