ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर नई आबादी पुलिस थाने के दो एएसआई आदतन अपराधियों के साथ केक काटते हुए वीडियो वायरल होने के मामले मे एसपी ने दोनो अधिकारीयों को निलंबित कर लाइन अटैच किया

Madhya Pardesh//मंदसौर। नई आबादी पुलिस थाने के दो एएसआई आदतन अपराधियों के साथ केक काटते हुए वीडियो वायरल होने के मामले मे एसपी ने दोनो अधिकारीयों को निलंबित कर लाइन अटैच किया।

वायरल वीडियो में मंदसौर के वायडी नगर थाने के आदतन अपराधी पप्पू दायमा तथा एक नीमच जिले का हवाई पट्टी क्षेत्र निवासी अर्जुन गुर्जर, एएसआई सुनील सिंह तोमर को केक खिला रहे है। दो एएसआई निलंबित

सोशल मीडिया पर आदतन अपराधियों के साथ पुलिस कर्मियों का जन्मदिन का केक काटते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिया कर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए है। दोनों पुलिसकर्मी नई आबादी थाने पर पदस्थ है।

मध्यप्रदेश, मंदसौर के नई आबादी थाने पर पदस्थ कार्यकवाहक एएसआई सुनील सिंह तोमर तथा कार्यकवाहक एएसआई जगदीश ठाकुर का एक वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी आदतन अपराधियों के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंदसौर के वायडी नगर थाने के आदतन अपराधी पप्पू दायमा तथा एक नीमच जिले का हवाई पट्टी क्षेत्र निवासी अर्जुन गुर्जर, एएसआई सुनील सिंह तोमर को केक खिला रहे है। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने एक आदेश जारी कर दोनों एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

आदतन अपराधियों पर कई केस दर्ज
मंदसौर के वायडी नगर थाने पर आदतन अपराधी पप्पू दायमा पर मारपीट, शराब तस्करी सहित कई मामले दर्ज है। तो वहीं नीमच के हवाई पट्टी निवासी अर्जुन गुर्जर पर भी लड़ाई-झगड़े और मर्डर सहित अन्य केस दर्ज है। हाल ही में अर्जुन गुर्जर एक तांत्रिक की हत्या में सजा काट कर बेल पर बाहर आया है।

पुलिस अधीक्षक ने ये आदेश किया जारी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी करते हुए लिखा कि थाना नई आबादी पर पदस्थ कार्य० सउनि जगदीश ठाकुर एवं कार्य० सउनि सुनील तोमर का थाना वाय.डी. नगर क्षेत्र के आदतन अपराधी पप्पू दायमा नि० डोडियामीणा के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है। उक्त आदतन अपराधी पप्पू दायमा के विरुद्ध कई गंभीर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ है।

उपरोक्तानुसार वायरल वीडियो एवं खबर के अवलोकन प्रथम दृष्टया उक्त दोनों कार्मिकों द्वारा गंभीर कदाचरण किया जाना परिलक्षित होने से कार्य० सउनि जगदीश ठाकुर एवं कार्य० सउनि सुनील तोमर थाना नई आबादी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र मंदसौर संबद्ध किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.