ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

नारायणगढ में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने  1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन का लोकार्पण किया

Madhya Pardesh// मंदसौर 19 जनवरी 25/ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं जिले की प्रभारी मंत्री तथा महिला बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन नारायणगढ़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद ने टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन खेल की गतिविधियों में भाग लिया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री मनसुख मांडविया, खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग मध्य शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ें। इस दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने देखा और सुना। लोकार्पण अवसर पर राजेश दीक्षित, नानालाल अटोलिया, पार्षद गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, खिलाड़ी, पत्रकार मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार खेलों के प्रति रुचि ले रही हैं। और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। ग्राम स्तर से भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निकल कर अब बाहर आ रहे हैं। बजट में भी खेलों के लिए बजट की बढ़ोतरी की गई है। पहले बजट बहुत कम हुआ करता था। खेलों के लिए बजट को और बढ़ाया जाएगा। नारायणगढ़ में खेलों के लिए एक स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम हाल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम से हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा कहा गया कि इंडोर स्टेडियम का पूरा-पूरा लाभ युवा खिलाड़ी प्राप्त करें। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नारायणगढ़ को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसका लाभ सभी खिलाड़ी प्राप्त करें। इंडोर गेम्स खेल से मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिभा को निखारे। इस इंडोर स्टेडियम के माध्यम से यहां के अच्छे-अच्छे युवा खिलाड़ी निकले। और खेल के क्षेत्र में बहुत आगे जाए।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत ने अपना नाम किया है। खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंडोर स्टेडियम का पूरा-पूरा लाभ नारायणगढ़ के बच्चे प्राप्त करेंगे। खेल के क्षेत्र में बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.