ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया। प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित-मुख्यमंत्री डॉ. य... किसानों के सशक्तिकरण के लिये मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन की होगी शुरूआत : मंत्री श्री कंषाना मध्यप्रदेश का अगला और नया अध्यक्ष कौन होगा? मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन प्रारंभ करने की सैद्धांतिक स्वीकृति-मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता मे... तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की य... career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओ... ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी ...

मन की बात- मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देता हूं। इस साल संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली,। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित किया। यह उनका 118वां एपिसोड है, जिसमें उन्होंने महुकंभ, संविधान समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। पीएम मोदी ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबोधनों के बारे में भी लोगों को बताया।
पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं, लेकिन इस बार 26 जनवरी की वजह से इसे पहले प्रसारित किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि आज 2025 की पहली मन की बात हो रही है। आप लोगों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देता हूं। इस साल संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स-डे है। यह दिन इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस दिन भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में हमारे चुनाव आयोग को, लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी को बड़ा स्थान दिया है। आयोग ने जन-शक्ति को और शक्ति देने के लिए तकनीक की शक्ति का इस्तेमाल किया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता- समरसता का असाधारण संगम… इस बार महाकुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं। कुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। कुंभ का आयोजन हमें यह बताता है कि कैसे हमारी परम्पराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही दक्षिण भू-भाग में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। आज मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि एक भारतीय स्पेसटेक स्टार्टअप बेंगलुरू के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी सैटेलाइट कांस्टेलेशन-फायर-फ्लाई, सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। यह सफलता हमारे निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत और इनोवेशन का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, इसरो, और इन-स्पेस को पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं। @Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत     |     दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड।     |     मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया।     |     प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित-मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     किसानों के सशक्तिकरण के लिये मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन की होगी शुरूआत : मंत्री श्री कंषाना     |     मध्यप्रदेश का अगला और नया अध्यक्ष कौन होगा?     |     मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन प्रारंभ करने की सैद्धांतिक स्वीकृति-मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थो की यात्रा कराएगी     |     career guidance -भविष्य को लेकर उत्सुकता, 12 वी के बाद स्नातक के लिए कौन सा कोर्स चुने, देश के युवाओं को पत्रकारिता को स्वरोजगार बनाने के लिए प्रेरित करना, जागरूक करना।     |     ऐशबाग थाना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के भंडाफोड़ मामले में तीसरे आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने जमानत दी     |