ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

मंदसौर पुलिस द्वारा 17,20,000 रूपये कीमत के कुल 97 मोबाईल  फोन खोज कर किये गए स्वामीत्व को सुपूर्द

Madhya Pardesh// मंदसौर। वर्तमान परिवेश में आम जन द्वारा अपने महंगे एवं कीमती मोबाईल फोन स्वयं की लापरवाही अथवा अतिव्यस्तता या अन्य किसी कारण या भूलवश  गुम हो जाते हैं। ऐसे प्रकरणों में पीड़ीत को आर्थिक हानी तो होती ही हैं साथ ही साथ उसके साथ सायबर अपराध घटीत होने का भी अंदेशा रहता हैं। इस प्रकार की घटनाओं में  अप्रत्याशित वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के निर्देशन में गुम मोबाईल फोन की पतारसी कर उनके वास्तविक स्वामित्व को हस्तांतरित करने हेतु विशेष मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में “ऑपरेशन गुम मोबाईल” नामक विशेष अभियान संचालित कर टीम का गठन किया गया। वरीष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में  सायबर सेल़ टीम के द्वारा गुम मोबाईल फोन के प्राप्त आवेदनों पर त्वरित रूप से कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जानकारी एकत्रण प्रारम्भ किया गया।
मंदसौर पुलिस की सायबर टीम के द्वारा लगभग तीन माह में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत 17,20,000 कीमत के कुल 97 मोबाईल फोन दस्तयाब कर उनके वास्तविक स्वामीत्व  को हस्तांतरित किये गए। “ऑपरेशन गुम मोबाईल” विशेष अभियान के दौरान मंदसौर पुलिस की सायबर टीम के द्वारा अपने विशेष प्रयासो एवं तकनीकी विश्लेष्ण के परिणामतः विगत तीन माह से अनवरत संचालित ऑपरेशन के तहत् गुम हुए कुल 96 मोबाईल फोन की पतारसी कर आज दिनांक 17.01.2025 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर अभिषेक आनन्द पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा उनके वास्तविक स्वामीत्व  को सुर्पुद किये गये पीड़ित व्यक्ति को उनके गुम हुये महंगे मोबाईल पुनः प्राप्त होने मोबाईल स्वामियों को मिली खुशी से मंदसौर पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन गुम मोबाईल” का संचालन सफल हुआ।
मोबाईल वितरण के उक्त आयेजन के साथ ही पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिको को सायबर अपराध विशेषकर सायबर फ्राड के संबंध में जानकारी प्रदाय कर सायबर फ्राड से बचने हेतु जागरूक होने एवं उनसे बचाव हेतु विशेष सावधानियो बरती जाने हेतु अवगत कराते हुए जानकारी दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.