ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

कांग्रेस संगठन में दलित, अल्पसंख्यक के साथ ही महिलाओ की भागीदारी नही होने की आशंका, कांग्रेस जिला प्रभारी का दर्द भरा खत पढ़े…..

मंदसौर। मध्यप्रदेश, वर्तमान में कांग्रेस विचारधारा के साथ दो मुख्य वर्ग दलित एवं अल्पसंख्यक विपरित परिस्थितियो के साथ बने हुये है। आज कांग्रेस लगातार सत्ता में बाहर है लेकिन उसके बावजुद ये दोनो वर्ग कांग्रेस के साथ बने हुये है। इसके साथ ही वर्तमान में लगातार देश में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कहीं जा रही है लेकिन उसके बावजुद फिलहाल महिलाओं की सत्ता एवं ंसंगठन में भागीदारी पर्याप्त नही है। इस स्थिति में आगामी कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में दलित, अल्पसंख्यक, पिछडा वर्ग के साथ ही महिलाओ की भागीदारी सुश्चित होना चाहिये।
यह बात जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी को लिखे पत्र के माध्यम से कही है। उन्होनें व्यक्तिगत रूप से अपने सुझावो से अवगत कराते हुये कहा कि पिछली बार कांग्रेस संगठन पुनर्गठन में इसका ख्याल नही रखा गया। वर्तमान में कांग्रेस के 11 मुख्य ब्लॉक एवं दो उप ब्लॉको में एक भी दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग का मुख्य अध्यक्ष नही है, कार्यकारी का प्रावधान सिर्फ संगठन मजबूती के लिहाज से ठिक है लेकिन संगठन बायलॉज के अनुसार वैधानिक पद नही है।
श्री भाटी ने कांग्रेस के आला कमान को पुनः पत्र के माध्यम से अपने सुझाव अवगत कराते हुये कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में पिछडा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी के साथ ही महिला सशक्तिकरण की बात कहीं गयी है लेकिन आगामी कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में पुन; दलित, अल्पसंख्यक के साथ ही महिलाओ की भागीदारी नही होने की आशंका है। उन्होने वर्ष 2006 के कांग्रेस संगठन पुनर्गठन का उदाहरण देते हुये कहा कि उस दौरान चार महिलाओ को मुख्य संगठन में स्थान देते हुये ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया था, इस बार मंदसौर के कुल 11 मुख्य ब्लॉक एवं 2 उप ब्लॉको में गठन प्रकिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुये दलित, अल्पसंख्यक, पिछडा वर्ग को सही एवं उचित प्रतिनिधित्व दिया जाये जिससे संगठन मजबूत होकर आमजन का प्रतिबिम्ब बन पाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.