ब्रेकिंग
मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की...

सेना से रिटायर्ड फौजी ने मुरैना में पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी की मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह गुर्जर नाम का रिटायर्ड फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब विक्रम नगर में रहता है। वह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। बता दें कि देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्तमान में एक वेयर हाउस में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था, उसके दो बेटे हैं। रात लगभग तीन बजे जब वह अपने घर लौटा और उसका पत्नी माधुरी से विवाद हो गया और दोनों के बीच हाथापाई हो गयी थी। इसी बीच देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गई। वारदात के दौरान दोनों बेटे बीच बचाव करने सामने नहीं आए। नहीं तो देवेंद्र उन पर भी गोली चलाने की कोशिश करता है। हालांकि, दोनों अपने पिता को धक्का देकर भागने में सफल हो गए थे। पत्नी को गोली मारने के बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, माधुरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र के दोनों बेटे भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए है।

Copy@ Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.