Madhya Pardesh//मन्दसौर। सामान्य वनमण्डल वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि वन विभाग एवं म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले स्कूली विधार्थियों के प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम अनुभूति के इस वर्ष के शिविरों का आयोजन 15 दिसम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। जिसके संबंध में अनुभूति सह जागरूकता प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ईको सेन्टर काष्ठ डिपों मन्दसौर में संजय रायखेरे, वनमण्डलाधिकारी मन्दसौर एवं नरेश कुमार दोहरे, वनमण्डलाधिकारी रतलाम तथा श्रीमती सरोज रोज, उप वमण्डलाधिकारी गरोठ सीताराम नरगेश, उप वनमण्डलाधिकारी रतलाम की उपस्थिति में वृत्त स्तरीय मास्टर ट्रैनर गया प्रसाद मिश्रा एवं पदम परमार द्वारा वनमण्डल मन्दसौर, नीमच एवं रतलाम के 31 शासकीय एवं 06 अशासकीय प्रेरकों को अनुभूति सह जागरूकता प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवाचार करते हुवें खाद्य श्रृखला के सर्वाेच्चतम जीव बाघ के बारे में अधिक जागरूक करने एवं जंगलो को बचाने एवं पारिस्थितिकीय तंत्र के संतुलन में बाघ की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचय कराने के उद्देश्य से इस वर्ष की थीम ष्मैं भी बाघ एवं हम है बदलाव रखी गई है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि अनुभूति शिविर कार्यक्रम में आने वाले विधार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे पक्षी एवं वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण, प्रकृति की पाठशाला, पर्यावरण रक्षा हेतु प्लास्टीक बेग का उपयोग नहीं करते हुवें कपड़े के थैले का उपयोग, वानिकी गतिविधयों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण के महत्व का रेखांकन, विधार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान, प्रश्नोत्तरी, वन अमले का परिचय, पर्यावरण रक्षा की सामूहिक शपथ के साथ पुरुस्कार वितरण आदि गतिविधयां आयोजित की जावेगी ।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न