गुजरात से 18 यात्री वाहन में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालक को झपकी लगने से हुआ हादसा
Madhya Pardesh//मंदसौर। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैवलर वाहन असंतुलित होकर पलट गया। 18 टूरिस्टों से भरी ट्रैवलर पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इनमें से दो लोगों को झालावाड़ रेफर किया गया है। सभी लोग गुजरात के अहमदाबाद से अयोध्या जा रहे थे, इस दौरान ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जान गवाने वाली महिला अहमदाबाद की रहने वाली थी, जबकि ट्रैवलर में सवार 18 पर्यटक गुजरात के अंकलेश्वर से अयोध्या जा रहे थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची गरोठ पुलिस टीम ने हादसे का शिकार सभी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से रेस्क्यू किया, जबकि घायलों में से दो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दो को झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस इनवेस्टिगेशन के अनुसार, ट्रैवलर सवार सभी 18 लोग गुजरात के अंकलेश्वर से वाहन में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। मामले को लेकर गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ का कहना है कि गुजरात के अंकलेश्वर से 18 लोग ट्रेवलर (डीडी 01 एस 9976) से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे शामगढ़ थाना इलाके के नारिया बुजुर्ग के पास मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रैवर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है। जिस समय ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय उसमें 18 तीर्थ यात्री सवार थे। इस हादसे में अहमदाबाद की रहने वाली 33 वर्षीय रंजना पत्नी रिंकेश सोनी की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 4 घायलों में से 43 वर्षीय रश्मि पत्नी श्रवणसिंह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र शामगढ होने से गरोठ में जीरो पर कायमी की गई है। गंभीर घायलों को राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है। जांच में पता चला है कि वाहन चलाते समय सुबह चालक को झपकी लग गई थी, जिससे ट्रैवलर वाहन पलट गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत
दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा...
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं...
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं...
गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...