ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

भिंड में पटवारी 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल। भिंड के अटेर अनुविभाग के रमा गांव में पदस्थ पटवारी आदित्य कुशवाह को लोकायुक्त ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फरियादी से जमीन विवाद के चलते आदेश का पालने कराने के लिए रुपयों की मांग की थी।

भिंड जिले में पुलिस की ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त में तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज दर्ज किया गया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, भिंड जिले की अटर तहसील के रमा गांव में रहने वाले किसान सर्वेश यादव ने कि रमा मौजे में उसकी जमीन है। खसरा नंबर 322 में छह बिस्वा में पांच हिस्सेदार हैं। परिवार के सदस्य ने जमीन से कब्जा दिलाने के लिए अटेर तहसीलदार के यहां गुपचुप तरीके से आदेश करवा लिया। आवेदन में बताया गया कि कलेक्टर भिंड के स्थगन आदेश के पालन में आवेदक की ग्राम बरकापूरा स्थित कृषि भूमि पर प्रतिवादी प्रमोद यादव का कब्जा नहीं करवाने एवम आवेदक के पक्ष में यथावत कब्जा बनाए रखने के एवज में आरोपी पटवारी आदित्य कुशवाह 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है, जिसमें से वो 2 हजार रुपये दे चुका है। फरियादी किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। इसके बाद बुधवार सुबह फरियादी शेष रिश्वत राशि आठ हजार रुपए देने के लिए आरोपी पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह के घर पहुंचा। पटवारी ने घर के बाहर जैसे ही फरियादी से रिश्वत की राशि ली वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके की कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना कोतवाली भिंड ले जाकर ट्रैप टीम के द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.