ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

भविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगाः- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगा। प्रदेश में उद्योगों के विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा। छोटे से छोटे उद्यमी की सहायता के लिए भी राज्य सरकार पूर्ण सहायोग प्रदान करेगी। केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखंड के ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे बुन्देलखंड क्षेत्र का स्वरूप बदल जायेगा। सागर में एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इससे एविएशन क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेगी। प्रदेश के कई स्थानों पर विमानन की गतिविधियों के लिए केन्द्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, इससे रोजगार भी बढेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

6 जिलों में आरंभ हुए इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरआईसी सागर के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के अवसरों पर केन्द्रित लघु फिल्म “एडवांटेज एमपी” का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमपीआईडीसी के सागर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का वर्चुअल भूमि-पूजन किया। उन्होंने सागर संभाग के 6 जिलों सागर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह में इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर और संभागीय मुख्यालय में एमपीआईडीसी के रीजनल ऑफिस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथ ही कोयंबटूर (तमिलनाडू) में एमपीआईडीसी के कार्यालय का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र से सिंधगवां की जलापूर्ति के लिए नगर निगम सागर और एमपीआईडीसी के मध्य ट्रीटेड वाटर प्रदाय के लिए एमओयू का संपादन भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 96 औद्योगिक इकाइयों के आशय-पत्र जारी किए। इन इकाइयों को 240 एकड़ भूमि आवंटित की जाना है। इससे 1 हजार 560 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 5 हजार 900 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।

रीजनल इंडस्ट्री में प्राप्त प्रमुख निवेश प्रस्ताव और संभावित रोजगार

स.क्र. निवेशक इकाई का नाम प्रस्तावित निवेश स्थान सेक्टर प्रस्तावितनिवेश (राशि करोड़ में) प्रस्तावितरोजगार
1 पैसिफ़िकमेटा स्टील निवाड़ी स्टील निर्माण 3200 1250
2 पैरामाउंट केबल सागर केबल निर्माण 250 375
3 अवनि परिधि छत्तरपुर खनिज 371 300
4 इण्‍डस्‍ट्रीज एण्‍ड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन बीना, सागर गार्मेंट 100 500
5 मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड बंडा, सागर रसायन एवं उर्वरक 400 500
6 डाटा सेंटरिक्स सुरख़ी, सागर डेटा सेंटर निर्माण 1700 850
7 इको सीमेंट (गोयल ग्रुप) पन्ना सीमेंट 2000 1000
8 फ्लाई ओला सागर, उमरिया, नीमच, सिंगरौली एविएशन 1800  

300

9 अलिंज़ पोर्टेबल पेट्रोल पंप प्राइवेट लिमिटेड सागर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहर ऊर्जा 120 10000
10 एमएसएमई विभाग से प्राप्त कुल निवेशप्रस्ताव सागर संभाग के सभी ज़िले विविध सेक्टर 940 4500
11 अल्पेक्स सोलर लिमिटेड नर्मदापुरम ऊर्जा 750 1000
12 असेड्सप्राइवेटलिमिटेड भोपाल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर 100 50
13 आर. के. सेठिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नर्मदापुरम कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण 800 850
14 सिग्मा इंजीनियरिंग भोपाल ट्रांसफार्मर निर्माण 200 150
15 बारमाल्ट माल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सीहोर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण 400 500
16 दारा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सीहोर पाइप निर्माण 750 950
17 इज ग्रीन मोबिलिटी (इस माय ट्रिप) भोपाल इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण 1000 2000
18 बंसल ग्रुप जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर एवं इंदौर हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं होटल व्यवसाय 1350 2000
19 स्वर्ण भारत स्टील प्राइवेट लिमिटेड सीहोर स्टील निर्माण 150 200
20 इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड नर्मदापुरम नवकरणीय ऊर्जा 1600 400
21 सनकाइंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नर्मदापुरम नवकरणीय ऊर्जा 1000 200
22 नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों नर्मदापुरम नवकरणीय ऊर्जा 4200 8500
कुल 23181 27375
Leave A Reply

Your email address will not be published.