बरसते पानी मे सैकड़ों किसानों ने दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मंदसौर मे किया प्रदर्शन, सोयाबीन के भाव 6 हजार करने की मांग को लेकर कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
मंदसौर। शुक्रवार को बरसते पानी मेकिसानों ने सोयाबीन के भाव रू.6000 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर गैर राजनीतिक रूप से रैली निकालकर बड़ा प्रदर्शन किया। किसानों की वाहन रैली गांधी चौराहा से सुशासन भवन पहूॅची जांह किसान नेता और जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानो महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम शिवलाल शाक्य को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन मे शामिल किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी की सोयाबीन रू.6000रु प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य किया जावे, रोजडो की समस्या, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, फसल बीमा, डोडाचूरा के फर्जी प्रकरण जैसे मुद्वें ज्ञापन मे शामिल किये गये। ज्ञापन का वाचन किसान नेता दिपक सिंह गुर्जर ने किया।
किसान रैली मे ये नेता हूए शामिल
डीपी धाकड़, श्यामलाल जोकचंद महेंद्र सिंह गुर्जर, केदार सिरोही, राहुल व्यास, रिंकेश डबकरा, भानुप्रताप सिंह, जगन्नाथ पटेल, अर्जुन गुर्जर, गेंदालाल धनगर, श्याम जाट, अशफाक मंसूरी, अब्बास हुसैन सुरेश धनगर, मोहन धाकड़,संजय वर्मा, मनोहर सोनी, सत्यनारायण पाटीदार, मोहन पाटीदार, रघुराज सिंह लोंगनी, प्रकाश राठौर, राजेश मालवीय, शीतल सिंह बोडाना, मोहन खारोल, बालमुकुंद कुमावत,मोहनलाल कुमावत, कमल गुर्जर, याकूब मंसूरी, सुरेश टेलर, सत्यनारायण गुर्जर, श्यामलाल अटोलिया आदि सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।