ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मध्य प्रदेश के मंदसौर सहित 20 शहरों में प्राइवेट एफएम रेडियो शुरू होंगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट ने भारत के 234 शहरों में प्राइवेट एफएम रेडियो को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 20 शहरों के नाम है।

प्रेस सूचना ब्यूरो, भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, इटारसी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुड़वारा जिला कटनी, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली और विदिशा में निजी एफएम चैनल शुरू करने के लिए भारत सरकार की मंत्री परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार सागर में चार और बाकी सभी शहरों में 3-3 प्राइवेट एफएम रेडियो चैनल शुरू होंगे।

इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय बोली और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.