मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की कलाई पर दो लाख राखियां झाबुआ की लाड़ली बहनों की और से बांधी, अभिभूत हूए सीएम, कहा हर बहन को मेरा हृदय से आभार…
भोपाल। मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की कलाई पर लगभग दो लाख राखियां बाधी गई। यह राखियां झाबुआ की लाड़ली बहनों की और से प्रतिकात्मक रूप से मुख्मंत्री निवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बांधी, जिससे अभिभूत हकार डॉ. यादव ने कहा की झाबुआ की लाड़ली बहनों के अपार स्नेह और आशीष से अभिभूत हूँ…
सोशल मीडिया एक्स पर डॉ.यादव ने कहा की आज निवास स्थित समत्व भवन में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी ने झाबुआ की बहनों के 1.96 लाख रक्षासूत्र प्रतीकात्मक स्वरूप मेरी कलाई पर बांधे। इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए हर बहन को मेरा हृदय से आभार।