ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

Madhya pardesh-राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह

भोपाल राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला “चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा” धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ अमरपाल सिंह, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय शशांक, अतुल शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.