भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरे कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी। इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। स्वतंत्रता दिवस उन समस्त महापुरुषों और बलिदानियों को नमन करने का सुअवसर है। उन असंख्य सेनानियों जिन्होंने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में योगदान दिया है। हमें उन सेनानियों के राष्ट्र के लिए त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी का आहवान किया कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में राष्ट्र प्रथम के भाव और भावनाओं के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करें। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुरू किए गए,‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर
खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ...
सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद
मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज...
लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत
दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे
सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...