ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में भोपाल एम्स के डॉक्टर हड़ताल

भोपाल । भोपाल के एम्स में बुधवार को भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिसके चलते अस्पताल आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तीमारदार ने बताया कि जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिससे काफी परेशानी हो रही है। मैं उनसे अपील करता हूं कि जल्द से जल्द अपनी हड़ताल खत्म कर दें, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सेवा मिल सके।

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में भोपाल एम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला डॉक्टर को मारा गया। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर की लाश के साथ रेप किया। इस घटना के विरोध में देशभर में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। भोपाल में आज दूसरे दिन डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखा।

हड़ताल कर रहे एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, हमें विश्वास है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में राज्य सरकार कुछ छिपाने का प्रयास कर रही है।

दूसरे जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट चाहिए। हम काम कर रहे हैं, मरीज देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि हम सुरक्षित जगह पर काम करें। एक डॉक्टर जब काम की जगह पर सुरक्षित नहीं है तो काम कैसे करेगा।

एक और जूनियर डॉक्टर ने कहा कि यह घटना जहां हुई है, वहां कंस्ट्रक्शन शुरु कर दिया गया है। सबूत मिटाए जा सकते हैं। इस मामले में आश्वासन दिया गया है कि कार्रवाई हो रही है। लेकिन, अब तक आरोपी जिंदा घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ा नहीं गया है। इसमें कई आरोपी हैं, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम धरने पर रहेंगे। सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट 2019 में बना। लेकिन, इसे अमल में नहीं लाया गया है। हम लोग दिन रात काम कर रहे हैं, हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही है। सभी को प्रोटेक्शन दी जाती है, हमें क्यों नहीं दी जाती। ऐसे अस्पताल बनाने का क्या फायदा जहां डॉक्टरों का सुरक्षा नहीं मिल रही है।

@C

Leave A Reply

Your email address will not be published.