ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

बस व बाइक की टक्कर- नर्मदापुरम रोड पर हादसे में एक युवक और दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत

भोपाल।  मध्य प्रदेश, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे ठेकेदार की एक बस ने नर्मदापुरम रोड पर स्थित दानिश नगर चौराहे पर बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक और तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई। सभी लोग साप्ताहिक हाट बाजार से राशन खरीद कर घर जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शनों का कहना है कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी जबकि सड़क की हालत खराब है।
राजधानी भोपाल के बाग सेवनिया पुलिस थाना के थाना प्रभारी अमित सोनी ने जानकारी दी कि, ”रविवार रात एक बस रानी कमलापति स्टेशन से मजदूरों को छोड़ने सलैया जा रही थी। रात में दानिश नगर चौराहे पर तेज रफ्तार बस के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक और दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल महिला की एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान सीता लाहौरी, फूल सिंह और सरोज रानी के रूप में हुई है। चारों बाग मुगालिया के रहने वाले थे और रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दुर्घटना होने के सही कारणों की जांच करने का काम कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.