मंदसौर नवागत कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया, पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य एवं मंदिर में श्रावण माह की व्यवस्थाओं को दिखा
Maadhya Pardesh//मंदसौर। नवागत कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए तथा पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही शहर की सुख शांति समृद्धि की कामना की। पूजन अर्चन के पश्चात कलेक्टर ने मंदिर परिसर में श्रावण माह की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को देखा तथा निरीक्षण किया। तत्पश्चात पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य के संबंध में निर्माण एजेंसी से जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।