ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत बस और बोलेरो वाहन में भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 2 लोग गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां यात्री बस और बोलेरो वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत धारनाकला से लगे कौडिया ग्राम के समीप रविवार दोपहर के समय सड़क हादसा हूआ जहां बस और बोलेरो वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस क्रमांक एमपी 28 पी 0722 रविवार को बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी। इसी दौरान विजयपानी गांव से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 06 बीए 0918 में सवार होकर विजयपानी गांव निवासी रोहित काकोड़ि‍या, श्रीचंद बिसेन, आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया बालाघाट की ओर जा रहे थे। करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में काेड़‍िया गांव के पास आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो वाहन में सवार रोहित काकोड़‍िया और श्रीचंद बिसेन की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.