भोपाल : 28 जून 2024 राज्यु शिक्षा केन्द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंकने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्तर किया और विभागीय कार्यो तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर कार्य प्राथमिकताओं पर जोर दिया।
संचालक, राज्या शिक्षा केन्द्र ने विभागीय सहयोगियों से समयबध्दत और परिणाममूलक कार्यप्रणाली को अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सहयोगी के अच्छेि कार्यों की सराहना उसे और अच्छाप करने के लिए प्रोत्साहहित तो करती ही है, साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी होती है। उन्होंाने कहा कि, शिक्षा विभाग के मूल में हमारे शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी बेहतरी के लिए होना चाहिए।
हम राज्य स्तूर पर कार्य कर रहे हैं, हमारी कार्यप्रणाली ओपन डोर होनी चाहिये, जिससे अन्यह सहयोगियों को अपने विचार हम तक पहॅुचाने में कोई झिझक या संकोच ना हो। सीखना एक सतत प्रक्रिया है, हमें एक दूसरे से, अन्यह संस्थाझनों से, दूसरे राज्योंय और देशों से जहाँ जो अच्छाअ हो रहा हो, वह सीखना है और उसे अपनी कार्यप्रणाली में अपनाना है।
इस अवसर पर अपर मिशन संचालक श्रीमती आर उमा महेश्व री, अपर संचालकगण सर्वश्री देवभूषण प्रसाद, पंकज मोहन और शीतांशु शुक्ला सहित सभी नियंत्रक और समन्व यक अधिकारी भी उपस्थित थे।