मंदसौर जिला मे प्रशिक्षु पटवारीयों द्वारा अपने प्रशिक्षणदौर मे रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया
रक्तदान शिविर में 80 प्रशिक्षु पटवारी मौजुद रहे जिसमे 20 के लगभग प्रशिक्षु पटवारीयों ने रक्तदान किया
Madhya Pardesh // मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर, प्रशिक्षु पटवारयों ने अपने प्रशिक्षणदौर मे मानवसेवा को प्रमुखा देते हुए आज रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया। यह नेक कार्य है मानवसेवा के इस उद्वेश पर प्रशिक्षु पटवारयों की जितनी प्रशंसा की जावे यह कम है उक्त बात डाईट कॉलेज परिसर मे रक्तदान शिविर के अवसर पर मुख्यअतिथी गौरव अगवाल ने कही। अस अवसर पर लगभग 20 युनिट ब्लड एकत्र कर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पहॅचुया गया।
28 जून 24 को सुबह 11 बजे प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख कार्यालय मंदसौर के निर्देशानुसार पटवारी प्रशिक्षण केंद्र डाइट, मंदसौर मे प्रशिक्षु पटवारी भू राजस्व विभाग एवं जन एवं संस्कृति विकास समिति मंदसौर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 80 प्रशिक्षु पटवारी मौजुद रहे जिसमे 20 के लगभग प्रशिक्षु पटवारीयों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव अग्रवाल, विशेष अतिथि बंशीलाल राठौड़ एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र तिलगाम, आर.एस.राठौर, बृजलाल बामनिया, जी.आर. परिहार, सत्यनारायण तलावत, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित करके की गई। अतिथी श्री गौरव अग्रवाल एवं बंशी लाल राठौर ने अपने उद्बोधन में चयनित पटवारीयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाये की। चयनित पटवारी की ओर से आभार नविन पटवारी कुलदीप राठौर एवं पटवारी मनोज बारोठ आभार व्यथ्त किया गया।
रक्तदान शिविर मे जिला चिकित्सालय मंदसौर से रामगोपाल पाटीदार एवं लैब टेक्निशियन गजेन्द्रसिंह, देवेन्द्र सांवरीयां उनकी टीम के द्वारा ब्लड डोनेशन का कार्य ब्लड बैंक प्रभारी सौरभ शर्मा के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ।
