ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए। मिशन के अंतर्गत बनी संरचनाओं के दीर्घकालीन संचालन के लिए ग्राम स्तर पर भू-जल भण्डारण की क्षमता बढ़ाने की गतिविधियां चलाना आवश्यक है, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागृति अभियान चलाकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रमुख सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवातव, राजेश राजौरा, जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को बनाएं हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में मॉडल राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 63 प्रतिशत से अधिक घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है। जिन क्षेत्रों में कठिनाई आ रही है वहां कठिनाईयों और विसंगतियों को व्यावहारिक रूप से दूर करते हुए मध्यप्रदेश को हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में देश में मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए हर स्तर पर कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन की गतिविधियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने वाले विधानसभा क्षेत्रों, जिलों, जनपद, ग्राम पंचायत आदि को पुरस्कृत किया जाए।

 70 लाख 72 हजार 875 ग्रामीण परिवारों को उपलब्ध कराया जा रहा है नल से जल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गावों में आम जन को पीने का पानी सरलता से उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगाने, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने और छायादार स्थान बनाने के लिए सामाजिक पहल को प्रोत्साहित किया जाए। पानी के मितव्ययी उपयोग और पाइप आदि के संधारण में सभी ग्रामवासी सतर्कता और जागरूकता के साथ अपना योगदान दें। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के कुल एक करोड़ 11 लाख 82 हजार 86 ग्रामीण परिवारों में से 70 लाख 72 हजार 875 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.