गोवध अधिनियम के अंतर्गत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई के सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश-मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बहुत गंभीर है…। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश की सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर है और सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गोवध अधिनियम के अंतर्गत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए…एक महीने में लगभग 550 से ज्यादा प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं और 7000 से ज्यादा गौमाताओं के गोवंश को बचाया गया है…हमारी कार्रवाई जारी रहेगी…सिवनी में बड़ी घटना घटी थी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी…।
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया है। यह जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी। मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।