ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव मे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिये नामांकन के पांचवे दिन 12 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए

भोपाल । 20 जून 2024, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव मे छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123 अमरवाड़ा (अजजा) में उपचुनाव के लिए 14 जून 2024 से जारी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में नाम निर्देशन पत्र जमा करने के पांचवे दिन 20 जून को 6 अभ्यर्थियों द्वारा 12 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। दिनांक 14 जून से अब तक 11 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 21 जून 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.