ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, योग अब पाठ्यक्रम का हिस्सा

 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटिशःमुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग किया। इस दौरान श्री अन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान की भी शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी का भी संबोधन हुआ।
भोपाल में मुख्‍य कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री निवास में आयोजित किया गया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि योग मतलब ही जुड़ाव है। मध्य प्रदेश सरकार ने योग आयोग का गठन किया है। राज्‍य में आनंद विभाग कार्य कर रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने योग को पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाया है।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि योग के माध्यम से निरोग रहने के लिए हमारी शारीरिक दक्षता की भी आवश्यकता है लेकिन दक्षता के साथ आहार का भी उतना ही महत्व है । हजारों साल पहले से ही श्रीअन्न हमारे देश का विशेष आहार रहा है। हमारे देश का प्राचीन अन्न ‘श्रीअन्न ‘ है।
यादव ने कहा कि 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को कोटिशः बधाई देता हूं, जिनके प्रयास से योग दिवस के अवसर पर एक और पड़ाव ‘श्रीअन्न संवर्धन अभियान’ इसमें जोड़ा गया है। हमारे यहां पूजाविधि में भी श्रीअन्न का उपयोग किया जाता है। हमारे देश की प्राचीन फसल श्रीअन्न है। हमने कोदो-कुटकी को बढ़ावा देने के लिए ₹1 हजार प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है।
मोहन यादव ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि प्रदेश के आनंद विभाग के काम को और बढ़ाया जाए। हमारी सरकार 11 नवीन आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोल रही है, जिससे हमारी वन संपदा, क्षेत्र की विशेषता और आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रदेश की भूमिका बड़े स्तर पर सामने आए।
यादव ने कहा कि योग को हमने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कोविड के कठिन काल में हमने देखा कि जिन्होंने योग किया, उनके जीवन में कम कष्ट आए।

C@P

ImageImage

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम’ एवं ‘श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ’

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/1803952665472196936

Leave A Reply

Your email address will not be published.