मंदसौर। मध्यप्रदेश जिलाय मंदसौर मे 10वें अन्तर्राष्ट्रीयोग दिवस के अवसर पर आज संजय गांधी उद्यान मंदसौर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामुहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमनागरिक, पत्रकार मौजूद थे।