ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

जागरूक एसपी की पुलिस टीम नाहरगढ़ थाना द्वारा 23 पेटी में भरी 207 बल्क लीटर अवैध देशी शराब मय कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

Madhya Pardesh//मंदसौर। जागरूक एसपी एवं नाहगढ़ पुलिस थाना की टीम ने अवैध खराबखोरी पर कार्यवाही कर 23 पेटी में भरी 207 बल्क लीटर अवैध देशी शराब मय कार कुल कीमती 8,12000 जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के तस्करों के विरूद्ध बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करने के संबध में अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सुश्री कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी की टीम द्वारा 13 जुन 2024 को मुखबिर सुचना पर आरोपी जयपालसिंह पिता जसवन्तसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बाजखेड़ी, थाना नाहरगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- नाहरगढ़ पुलिस टीम द्वारा कल 13 जून.24 को सउनि. करूणानिधि सिंह भदौरिया को मुखबिर सुचना मिली कि जयपालसिंह पिता जसवन्तसिंह राजपूत निवासी ग्राम बाजखेड़ी का एक हुण्डई कार क्रमांक एमपी 14सीसी 7498 में अवैध शराब भरकर बिसन्या तरफ से डिगांव तरफ जाने वाला हैं। यदि तत्काल नाकाबन्दी की जावे तो उसे अवैध शराब सहित पकड़ा जा सकता मुखबिर सुचना पर टीम का गठन कर डिगांव- बिसन्या रोड, झलारा फन्टा आम रोड़ पर नाकाबन्दी की तो थोड़ी देर बाद रूपनी तरफ से मुखबिर सुचना मुताबिक एक हुण्डई कार क्रमांक एमपी 14सीसी7498 आती दिखाई दी, जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो चालक व्दारा अपनी कार को तेज भगाकर ले गया, जिसका पीछा किया तो थोड़ा आगे जाकर कार का बैलेंस बिगड़ गया व रोड़ किनारे पेड़ से टकरा कर कार पलटी खा गई व कार चालक कार में फंस गया जिसे कार से बाहर निकालकर नाम-पता पुछा तो अपना नाम जयपालसिंह पिता जसवन्तसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बाजखेड़ी थाना नाहरगढ़ का बताया। बाद हुण्डई कार क्रमांक एमपी 14सीसी7498 की तलाशी ली तो कुल 03 पेटी देशी प्लेन शराब व 20 पेटी देशी मसाला शराब कुल 23 पेटी में 207 बल्क लीटर देशी प्लेन व मसाला शराब जप्त कर आरोपी जयपालसिंह को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में थाना नाहरगढ़ पर अप.क्र. 217/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्द कर अनुसंधान में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी जयपालसिंह को माननीय न्यायालय सीतामउ पेश कर पुलिस रिमाण्ड़ प्राप्त कर आरोपी से जप्तशुदा अवैध देशी शराब के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आर.सी. दांगी, सउनि. करूणानिधिसिंह, आर. 486 लाखनसिंह, आर. 13 विजयपालसिंह, आर. चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.