ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्यवाही हुई, मदिरा विकय कर रहे ठेकेदारों पर भी विभाग की नजर है, नियम के उल्लंघन करने पर ठेकेदारों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी

भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल दीपम रायचुरा को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बरखेड़ी, स्टेशन, सुभाष नगर, क्षेत्र में अवैध मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। पूर्व नामी शराब तस्कर को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी कन्ट्रोलर भोपाल रामगोपाल भदौरिया के निर्देशानुसार क्षेत्र गश्त कर रही आबकारी टीम ने क्षेत्र बरखेड़ी निवासी आदतन अपराधी तेजसिंह यादव के आधिपत्य से विदेशी मदिरा कुल 59.25बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी ली गई। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वर्षा उईके के द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2),एवं धारा 45 के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

तस्कर के द्वारा शराब किस लायसेंसी से लाई जा रही थी, उसकी विवेचना जारी है। भोपाल जिले में अवैध शराब तस्करी कर रहे स्मग्लरों पर विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्कर धनसिंह रघुवंशी,अनिल अहिरवार, हेमवती बाई, अमन चंडालिया, आशिफ खाँ को अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। ।

सहायक आबकारी आयुक्त, दीपम् रायचुरा के द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप एवं अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही पेटी में मदिरा विकय कर रहे ठेकेदारों पर भी विभाग की नजर है, नियम के उल्लंघन करने पर ठेकेदारों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.