ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

देवास जिले में लगभग 05 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देवास जिले के नेमावर में “जल-गंगा संवर्धन अभियान” में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना करने के पश्चात घाट पर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 05 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा उनकी साफ-सफाई गहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। विधायक श्री आशीष गोविंद शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महंत श्री राम स्वरूप शास्त्री जी महाराज, महंत श्री विठ्ठलदास जी महाराज, महंत श्री भगवत दास जी महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में लगभग 05 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र में लगभग 01 करोड़ 78 लाख की राशि से 650 संचनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही लगभग 01 करोड़ 68 रुपए की राशि से लगभग 2400 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण व साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 196 पुराने तालाब, 105 स्टॉप डेम 172 कुएं-बावड़ियों व अन्य जल स्त्रोतों पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में रूफ हॉर्वेस्टिंग सिस्टम से लगभग 250 स्थानों पर बारिश के पानी के संग्रहण के लिए कार्य किया जा रहे हैं। नर्मदा नदी के साथ ही क्षिप्रा, कालीसिंध सहित अन्य नदियों को शुद्ध बनाने का कार्य इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेमावर का यह नर्मदा नदी का घाट बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर सभी तीज त्योहार मनाने का महत्व हैं। जो कि हम ऋतुओं के हिसाब से मनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेमावर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक आशीष शर्मा की मांग पर ग्राम तुरनाल में हंडिया बैराज डेम बनने से डूब क्षेत्र में आने वाले पांच लड्डू मन्दिर स्थल (जहाँ भगवान परशुराम ने माता-पिता के पिंडदान किया) के संरक्षण के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांच लड्डू मन्दिर स्थल को विकसित कर अद्भूत बनाया जाएगा। उद्योग भी लगाए जाएंगे। प्रदेश में गौशालाओं को विकसित करने के लिए भी राशि दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.